एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: मध्यप्रदेश में बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 19 घायल

मध्यप्रदेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने लोगों से खचाखच भरे ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी .

MP Road Accident: मध्यप्रदेश में बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 19 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

विदिशा (मप्र), 12 मार्च : मध्यप्रदेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने लोगों से खचाखच भरे ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी . विदिशा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि यह घटना विदिशा शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर रायसेन जिले में सांची के समीप आज सुबह करीब चार बजे हुई. उनके अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और 19 अन्य घायल हुए हैं.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ वैभव जैन ने बताया कि आज सुबह 21 घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज विदिशा लाया गया, जिनमें से मीरा बाई (70) और कल्लू (25) नामक दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. यह भी पढ़ें : Assam: असम में 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्राली में भी 35 लोग सवार थे और जब तेज रफ्तार बस ने इसे पीछे टक्कर मारी, उस वक्त ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).