जरुरी जानकारी | बर्गर किंग इंडिया के आईपीओ को 156 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का अच्छा समर्थन मिला है। आईपीओ के अंतिम दिन तक उसे तय आकार के 156.65 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, चार दिसंबर रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बर्गर किंग इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का अच्छा समर्थन मिला है। आईपीओ के अंतिम दिन तक उसे तय आकार के 156.65 गुना अभिदान मिला।
शेयर बाजार पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पात्र संस्थागत निवेशक श्रेणी में कंपनी के आईपीओ को 86.64 गुना, गैर-संस्थागत श्रेणी में 354.11 गुना और खुदरा निवेशक श्रेणी में 68.14 गुना अभिदान हासिल हआ।
यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.
कंपनी का आईपीओ बुधवार को खुला था। इसके खुलने के कुछ ही देर बाद कंपनी को अपने पूरे आईपीओ से अधिक के लिए बोलियां प्राप्त हो गईं थी।
कंपनी ने 810 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए हैं। इसके लिए कंपनी की प्रवर्तक इकाई क्यूएसआर एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने छह प्रतिशत तक की हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश की है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.
कंपनी ने आईपीओ के लिए कीमत दायरा 59 से 60 रुपये प्रति शेयर रखा था। अधिकतम कीमत के आधार पर क्यूएसआर को छह प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 360 करोड़ रुपये हासिल होंगे।
बर्गर किंग इंडिया ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 364.5 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कंपनी देशभर में 268 रेस्तरां का संचालन करती है। इसमें से आठ फ्रेंचाइजी मॉडल पर चलते हैं जो मुख्यत: हवाईअड्डों पर हैं, बाकी रेस्तरां पर कंपनी का मालिकाना हक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

