IND vs ENG 4th Test 2024: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट जसप्रीत बुमराह को मिला विश्राम, केएल राहुल भी रांची मैच से हुए बाहर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मंगलवार को भारतीय टेस्ट टीम से ‘ रिलीज (विश्राम के लिए टीम बाहर करना) ’ कर दिया गया, जबकि सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल शुक्रवार से रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे मैच के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहे।

Team India (Photo Credit: Instagram)

IND vs ENG 4th Test 2024: राजकोट, 20 फरवरी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मंगलवार को भारतीय टेस्ट टीम से ‘ रिलीज (विश्राम के लिए टीम बाहर करना) ’ कर दिया गया, जबकि सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल शुक्रवार से रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे मैच के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहे. बुमराह को उनके कार्यभार प्रबंधन के तहत टीम से रिलीज किया गया है. वह तीन मैचों में 17 विकेट के साथ टेस्ट श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है. उन्होंने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी. राहुल अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स (दाहिने जांघ की मांसपेशियों) में दर्द की शिकायत के बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम, टीम इंडिया के साथ नहीं पहुंचे रांची, केएल राहुल भी हुए बाहर, देखें वीडियो

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ रांची में होने वाले चौथे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है. मौजूदा श्रृंखला की अवधि और हाल के दिनों में उनके द्वारा खेली गई क्रिकेट मैचों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच लोकेश राहुल चौथे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे. धर्मशाला में अंतिम टेस्ट मैच में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है.’’

राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किए गए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रांची में टीम से जुड़ गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\