देश की खबरें | गुजरात के जूनागढ़ में इमारत ढही, चार लोगों की मौत ; तलाश व बचाव अभियान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ शहर में सोमवार दोपहर दो मंजिला एक जर्जर इमारत ढह गई, जिसके मलबे से चार शव बरामद किये गए हैं और तलाश व बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जूनागढ़, 24 जुलाई गुजरात के जूनागढ़ शहर में सोमवार दोपहर दो मंजिला एक जर्जर इमारत ढह गई, जिसके मलबे से चार शव बरामद किये गए हैं और तलाश व बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दातार मार्ग पर स्थित यह इमारत करीब दोपहर करीब एक बजे ढह गई। यह घटना शहर में भारी बारिश होने के दो दिन बाद हुई, जिसके चलते बाढ़ आई है।
संभागीय पुलिस थाने के निरीक्षक नीरव शाह ने बताया, ''मलबे से चार शवों को बरामद किया गया है। तलाश व बचाव अभियान जारी है। हम नहीं कह सकते कि मलबे में कितने लोगों के फंसे होने की आशंका है।''
उन्होंने बताया कि इमारत में कई दुकानें और कमरे थे। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी तलाश व बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
शाह ने बताया कि पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से चार शवों को बाहर निकाला गया।
अन्य अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए बुलडोजर की मदद ली जा रही है और घटनास्थल पर एंबुलेंस भी रखी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

