एजेंसी न्यूज

Maharashtra: पालघर में बिल्डर की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के पालघर में 33 वर्षीय बिल्डर की दो व्यक्तियों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बिल्डर समय चौहान और कुछ व्यक्तियों के बीच पुरानी रंजीश की वजह से शनिवार दोपहर को वारदात को अंजाम दिया गया.

Maharashtra: पालघर में बिल्डर की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

पालघर, 27 फरवरी : महाराष्ट्र के पालघर में 33 वर्षीय बिल्डर की दो व्यक्तियों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बिल्डर समय चौहान और कुछ व्यक्तियों के बीच पुरानी रंजीश की वजह से शनिवार दोपहर को वारदात को अंजाम दिया गया.

उन्होंने कहा कि चौहान विरार इलाके के मानवेल पाडा की सुपरमार्केट के पास खड़ा था, तभी स्कूटर सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे और उन्होंने उसपर तबाड़तोड़ चार गोलियां बरसा दीं. उन्होंने बताया कि चौहान गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | मकसद का पूर्ण अभाव होना आरोपी के पक्ष में जाता है: उच्चतम न्यायालय

मीरा भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने वसई-विरार महानगरपालिका के पूर्व पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई दल गठित किए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).