एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच संभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है।

देश की खबरें | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच संभावित

नयी दिल्ली, 11 जनवरी संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

सरकार एक फरवरी को लेखानुदान या 'अंतरिम बजट' पेश करेगी। नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी।

वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा।

वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).