देश की खबरें | बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर है और अब वह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भट्टाचार्य का इलाज कर रहे निजी अस्पताल ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी।

Corona

कोलकाता, 26 मई कोरोना वायरस से संक्रमित, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर है और अब वह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भट्टाचार्य का इलाज कर रहे निजी अस्पताल ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इसी अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य की हालत भी स्थिर है।

बयान के मुताबिक, '' भट्टाचार्य अभी भी सीसीयू में हैं और उनका ऑक्सीजन का स्तर 92 फीसदी पर बना हआ है। वह थोड़ी तंद्रा में हैं लेकिन प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका रक्तचाप भी स्थिर है।''

इसके मुताबिक, 77 वर्षीय भट्टाचार्य की हृदय गति 56 बीट प्रति मिनट है।

पूर्व मुख्यमंत्री माकपा से सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और वह 18 मई को कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बयान के मुताबिक, भट्टाचार्य को मंगलवार की रात को रेमडेसिविर टीका लगाया गया था और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उन्हें टोसिलिजुमैब का इंजेक्शन देने पर विचार कर रहे हैं।

इसके मुताबिक, '' भट्टाचार्य का उपचार करने वाले डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर उपयुक्त उपाय करेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड