देश की खबरें | बसपा सांसद ने उत्तर प्रदेश को छोटे राज्यों में विभाजित करने का सुझाव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने बेहतर शासन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये उत्तर प्रदेश को छोटे राज्यों में विभाजित करने का शनिवार को सुझाव दिया।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने बेहतर शासन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये उत्तर प्रदेश को छोटे राज्यों में विभाजित करने का शनिवार को सुझाव दिया।

उल्लेखनीय है कि 2011 में मायावती नीत बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य को चार हिस्सों--बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश-- में विभाजित करने का एक प्रस्ताव पारित किया था।

यह भी पढ़े | मुंबईः बीएमसी को बड़ा झटका, सहायक आयुक्त अशोक खैरनार की कोरोना से मौत.

प्रस्ताव को बाद में केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को भेजा गया था।

दानिश अली ने ट्वीट किया, ‘‘बहन मायावती जी के नेतृत्व वाली बसपा सरकार के दौरान उप्र विधानसभा में राज्य के विभाजन के लिये प्रस्ताव पारित किया गया था और उसे भारत सरकार को भेजा गया था। केंद्र और उप्र की भाजपा सरकारें इस पर निर्णय लें।’’

यह भी पढ़े | Kerala GoldS candal Case: स्वप्ना सुरेश और उनके परिवार को एनआईए ने हिरासतम में लिया, कोच्चि के NIA ऑफिस में कल किया जायेगा पेश.

प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा सदस्य दानिश अली ने कहा कि इस विभाजन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग कहीं अधिक खुश होंगे और सहज महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य को छोटे हिस्सों में बांटने से बेहतर शासन और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

इस बीच, उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 22 जून से लद्दाख में लापता हुए भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) के अधिकारी सुभान अली के खोज अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि सुभान अली जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, वह एक गहरी खाई में गिर गया था और द्रास नदी की धारा के साथ बह गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\