देश की खबरें | बसपा नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव रवींद्र सिंह नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की उपस्थिति में नेकां की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 30 जनवरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव रवींद्र सिंह नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की उपस्थिति में नेकां की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जन आंदोलन है, जो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोगों के हित में खड़ी है एवं प्रतिबद्धता के भाव के साथ क्षेत्र का विकास व प्रगति चाहती है।

अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि सिंह के पार्टी में शामिल होने से जमीनी स्तर पर संगठन और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की चुनौतियों का सामना करने और जम्मू-कश्मीर की शांति, प्रगति और विकास के लिए मजबूत नेशनल कॉन्फ्रेंस आवश्यक है।

सिंह ने वादा किया कि वह जम्मू-कश्मीर को पूरी प्रतिबद्धता से शांतिपूर्ण और प्रगतिशील क्षेत्र में तब्दील करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिशन को आगे बढ़ाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\