देश की खबरें | विशाल वृक्षारोपण अभियान के तहत 10.5 लाख पौधे लगाएगी बीएसएफ

गुड़गांव, 12 जुलाई केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा शुरू किये गए विशाल वृक्षारोपण अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) देश भर में अपने भवनों और सीमावर्ती इलाकों में 10 लाख पौधे लगाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के महानिदेशक एस एस देशवाल ने यहां भोंडसी में बल के कैंप में पौधा लगाकर अभियान में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े | गुजरात: पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 879 नए मामले सामने आए, 13 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीएसएफ के कई अन्य अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।

देशवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश में हरित क्षेत्र को बढ़ाने और पर्यावरण के संरक्षण में मदद करना है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत.

महानिदेशक ने कहा, ''बीएसएफ देशभर में अपने सभी स्थानों पर लगभग 10.5 लाख पौधे लगाएगी। इनमें वे सीमावर्ती प्रतिष्ठान भी शामिल हैं, जहां हमारे कर्मी तैनात हैं। ''

बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश भर में बीएसएफ की इकइयों में रविवार को करीब ढाई लाख पौधे लगाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)