एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान सीमा के निकट ड्रोन मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार रात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अमृतसर क्षेत्र में एक ‘क्वाड-कॉप्टर’ ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान सीमा के निकट ड्रोन मार गिराया

नयी दिल्ली/अमृतसर, 16 अक्टूबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार रात भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अमृतसर क्षेत्र में एक ‘क्वाड-कॉप्टर’ ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सीमा पर पिछले तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

अधिकारियों ने बताया कि 12 किलो वजन वाले ड्रोन में चार ‘प्रोपेलर’ थे। बीएसएफ की 22वीं बटालियन के जवानों ने अमृतसर सेक्टर में रानिया सीमा चौकी के पास रात करीब सवा नौ बजे ड्रोन को गोली चलाकर मार गिराया।

ड्रोन से कुछ सामान भेजा जा रहा था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में 13-14 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई ऐसी ही एक घटना में बीएसएफ ने एक बड़े (क्वाड कॉप्टर) पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).