देश की खबरें | बीएसएफ ने बंगाल में 40 किलोग्राम गांजा और कफ सिरप की 425 बोतल जब्त की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 24 सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 40 किलोग्राम गांजा और प्रतिबंधित फेंसिडाइल कफ सिरप की 425 बोतलें बरामद की हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Karnataka No Confidence Motion: कर्नाटक में कांग्रेस ने सूबे की बीएस येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव.

उन्होंने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार रात को नादिया जिले के कृष्णनगर सेक्टर में बीएसएफ कर्मियों ने तीन व्यक्तियों का पीछा किया जो मामाभगिना सीमा चौकी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे।

बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि तीनों व्यक्ति प्लास्टिक के थैले छोड़कर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सुशांत मामले में जल्द न्याय चाहती है कांग्रेस, राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों से हमें नहीं भटकना है.

उन्होंने कहा कि थैले से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में मालदा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुखदेवपुर क्षेत्र से दस किलोग्राम गांजा और फेंसिडाइल कफ सिरप की 125 बोतल बरामद की गई।

अधिकारी ने कहा कि पांच संदिग्ध तस्कर भागने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा कि अन्य घटनाओं में दक्षिण बंगाल सेक्टर में बुधवार को बीएसएफ ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तीन सौ बोतल बरामद की और तीन मवेशियों को बचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)