एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बीएसएफ अधिकारी शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप निरीक्षक शहीद हो गए।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बीएसएफ अधिकारी शहीद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, एक दिसंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप निरीक्षक शहीद हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान बोले-हरियाणा की तमाम खाप किसानों के साथ हैं, हम दिल्ली कुच कर रहे हैं.

यह घटना ऐसे दिन हुई है जब बीएसएफ अपना स्थापना दिवस मना रही है।

बीएसएफ की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन किया गया। इस हमले में बीएसएफ के उप निरीक्षक पाओतिंसत गुइते शहीद हो गए जो अग्रिम चौकी पर तैनात थे। उन्होंने न केवल शत्रु की गोलीबारी का जवाब दिया बल्कि अपने कई साथियों की जान भी बचाई।”

यह भी पढ़े | किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर पहुंची शाहीन बाग की बिलकिस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया: 1 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वक्तव्य में कहा गया कि शहीद अधिकरी ने सर्वोच्च प्रतिबद्धता का परिचय दिया और कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति दी।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) एन एस जामवाल ने उप निरीक्षक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह एक बहादुर और निष्ठावान अधिकारी थे।

वक्तव्य में कहा गया, “कृतज्ञ राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण का हमेशा ऋणी रहेगा। अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”

बीएसएफ के वक्तव्य में कहा गया कि शहीद अधिकारी का पार्थिव शरीर विमान द्वारा इम्फाल के माफुकूकी गांव भेजा जाएगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).