जैसलमेर में बीएसएफ के जवान ने आत्महत्या की
जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान के कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जैसलमेर, 13 मई : जैसलमेर (Jaisalmer) के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान के कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवान ने बुधवार को सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों का पता चल नहीं पाया है.
जवान की पहचान प्रेम सिंह यादव के रूप में हुई है जो इसी 30 अप्रैल को एक महीने की छुट्टी के बाद भिंड (मध्य प्रदेश) से लौटा था. यह भी पढ़ें : Maharashtra: गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए
घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया. शाहगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बीएसएफ के अधिकारियों को सुपर्द कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

