देश की खबरें | बीएसएफ ने मालदा से बांग्लादेश पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल ने मालदा जिले में एक नदी मार्ग के माध्यम से पड़ोसी देश में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
कोलकाता, आठ सितम्बर सीमा सुरक्षा बल ने मालदा जिले में एक नदी मार्ग के माध्यम से पड़ोसी देश में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सोवापुर चौकी के बीएसएफ कर्मी सोमवार रात ‘स्पीडबोट’ के माध्यम से गंगा के बीच पहुंचे और वहां उन्होंने एक व्यक्ति को तैरते हुए बांग्लादेश सीमा की ओर जाते देखा। उसने एक रस्सी पकड़ रखी थी, जिससे तीन मवेशी बंधे थे।
उन्होंने बताया कि कर्मियों ने व्यक्ति को रोका और उसके जानवरों के साथ उसे तट पर लेकर आए।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह बांग्लादेश के चपाईनवाबगंज का निवासी है और करीब एक महीने पहले भारत आया था।
यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.
बीएसएफ ने व्यक्ति और मवेशियों को शमशेरगंज पुलिस थाने के हवाले कर दिया है। बीएसएफ ने एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
बयान में कहा कि मवेशियों की कीमत बांग्लादेशी बाजार में करीब 1,20,000 टका होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)