जरुरी जानकारी | बीएसई को दूसरी तिमाही में 46.81 करोड़ रुपये का मुनाफा, राजस्व 15 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के अग्रणी शेयर बाजार बंबई शेयर बाजार (बीएसई) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 46.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले उसका यह मुनाफा 28 प्रतिशत अधिक है।
नयी दिल्ली, नौ नवंबर देश के अग्रणी शेयर बाजार बंबई शेयर बाजार (बीएसई) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 46.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले उसका यह मुनाफा 28 प्रतिशत अधिक है।
बीएसई के सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि एक्सचेंज ने एक साल पहले इसी तिमाही में 36.69 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.
वित्त वर्ष 2020- 21 की दूसरी तिमाही जुलाई - सितंबर के दौरान बीएसई की परिचालन आय 15 प्रतिशत बढ़कर 125.38 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 108.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
बयान में कहा गया है कि स्टार म्यूचुअल फंड प्लेटफार्म पर होने वाले सौदों की संख्या इस दौरान 60 प्रतिशत बढ़कर चार करोड़ तक पहुंच गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह ढाई करोड़ थी।
यह भी पढ़े | देश में कोविड-19 के 45,903 नए मामले, 490 और लोगों की मौत.
बीएसई के पलेटफार्म पर इस साल अप्रैल से सितंबर अवधि में इक्विटी वर्ग में होने वाला दैनिक औसत कारोबार 44 प्रतिशत बढ़कर 3703 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,563 करोड़ रुपये दैनिक रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)