देश में कोविड-19 के 45,903 नए मामले, 490 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 45,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए. वहीं 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई.
नयी दिल्ली, 9 नवम्बर: भारत में कोविड-19 के 45,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,53,657 हो गए. वहीं 79 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,26,611 हो गई. आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 79,17,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.56 प्रतिशत हो गई है.
वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है. देश में लगातार 11 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,09,673 लोगों का इलाज चल रहा है,जो कुल मामलों का 5.96 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे.
यह भी पढ़े: कोरोना महामारी के बीच खतरनाक हो सकते हैं पटाखे, दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में लगा बैन.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council For Medical Research) (आईसीएमआर) (ICMR) के अनुसार आठ नवम्बर तक कुल 11,85,72,192 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,35,401 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

