Death By Noodles: हरियाणा में नूडल्स खाने से भाई-बहन की मौत, फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में थे भर्ती

हरियाणा के सोनीपत में पहले पराठे और फिर नूडल्स खाने के बाद कथित रूप से एक महिला और उसके तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई.

सोनीपत, 29 जून: हरियाणा के सोनीपत में पहले पराठे और फिर नूडल्स खाने के बाद कथित रूप से एक महिला और उसके तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

परिवार के लोगों का दावा है कि बच्चों ने रात को पहले पराठे और फिर नूडल्स खाए थे, इसके बाद वे बीमार हो गए. पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान हेमा (7) और तरूण (5) की मौत हो गई जबकि दोनों के बड़े भाई प्रवेश (8) को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक है. ये भी पढ़े- Telangana IIIT Students Food Poisoning: ट्रिपल आईटी बसार के करीब 100 छात्र मेस का खाना खाने के बाद बीमार

परिजनों का कहना है कि रात को घर में पराठे बनाए थे, इसके बाद सोने से पहले नूडल्स भी खाया था, जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी. नूडल्स पड़ोस की एक दुकान से खरीदा था. पुलिस ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है.

सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि परिजन बच्चों के नूडल्स खाने की बात कह रहे हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा की दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

CJP Protest: किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान की नागरिकता पर उठाए सवाल, मुंबई पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग