विदेश की खबरें | पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश कट्टरपंथी उपदेशक पर आतंकवाद संबंधी आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी पर आतंकवाद से संबंधित अपराधों का आरोप लगाया गया है और उसे सोमवार को लंदन की अदालत में पेश किया जाएगा। चौधरी के पास ब्रिटेन और पाकिस्तान की दोहरी नागरिकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 24 जुलाई कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी पर आतंकवाद से संबंधित अपराधों का आरोप लगाया गया है और उसे सोमवार को लंदन की अदालत में पेश किया जाएगा। चौधरी के पास ब्रिटेन और पाकिस्तान की दोहरी नागरिकता है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 56 वर्षीय चौधरी पर रविवार को एक प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता लेने और एक प्रतिबंधित संगठन के समर्थन में सभाओं को संबोधित करने का आरोप लगाया था।

एक प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता के आरोप में संबंधित आतंकवाद रोधी जांच में एक कनाडाई नागरिक खालिद हुसैन (28) को भी गिरफ्तार किया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को कहा, ‘‘एक प्रतिबंधित संगठन की कथित सदस्यता की जांच कर रहे मेट्रोपॉलिटल पुलिस के आतंकवाद रोधी जांचकर्ताओं ने सोमवार, 17 जुलाई को पूर्वी लंदन में 56 वर्षीय एक व्यक्ति और हीथ्रो हवाई अड्डे पर 28 वर्षीय एक कनाडाई नागरिक को गिरफ्तार किया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘उन्हें आतंकवाद रोधी अधिनियम 2000 की धारा 41 के तहत पकड़ा गया है। जांचकर्ताओं को हिरासत वारंट दिए गए, जिससे उन्हें दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को सोमवार, 24 जुलाई तक हिरासत में रखने की अनुमति मिल गई।’’

लंबी पूछताछ के बाद, दोनों व्यक्तियों को हिरासत में भेज दिया गया और सोमवार को उन्हें लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

ब्रिटेन में जन्मे चौधरी विभिन्न कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े रहे हैं, जिनमें अब प्रतिबंधित इस्लामी समूह अल मुहाजिरौन भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\