ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Boris Johnson ने मंगेतर Carrie Symonds से किया विवाह: रिपोर्ट
ब्रिटेन के समाचार पत्रों ने अपनी खबरों में यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ‘द मेल’ और ‘द सन’ की उन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया जिनमें पूछा गया था कि प्रधानमंत्री और उनकी मंगेतर ने परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में रोमन कैथलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में विवाह किया है.
ब्रिटेन के समाचार पत्रों ने अपनी खबरों में यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ‘द मेल’ और ‘द सन’ की उन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया जिनमें पूछा गया था कि प्रधानमंत्री और उनकी मंगेतर ने परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में रोमन कैथलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में विवाह किया है. ‘द सन’ ने अपनी खबर में कहा कि जॉनसन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों को विवाह की योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी.
इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों के तहत विवाह समारोह में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं. जॉनसन (56) और साइमंड्स (33) ने फरवरी 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और उनका एक वर्षीय पुत्र है. बेटे का नाम विल्फ्रेड है.
British Prime Minister Boris Johnson marries fiancée Carrie Symonds in a secret ceremony, according to media reports: Reuters
(file photo) pic.twitter.com/VlyFU6Tyf0
— ANI (@ANI) May 29, 2021
यह साइमंड्स का पहला वहीं जॉनसन का तीसरा विवाह है. विवाह की खबरें आने के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं.
नॉर्दर्न आयरर्लैंड के नेता आर्लेने फोस्टर ने ट्वीट किया, ‘‘बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स को आज विवाह की ढेरों शुभकामनाएं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

