विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने संसदीय चर्चा में भारत की धार्मिक विविधता, समावेशी परंपराओं की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमंस में चर्चा के दौरान भारत की धार्मिक विविधता और ‘‘स्थिर हिन्दू बहुसंख्यकों के साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों की मिलीजुली बुनावट’’ की तारीफ की।

लंदन, 12 जनवरी ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमंस में चर्चा के दौरान भारत की धार्मिक विविधता और ‘‘स्थिर हिन्दू बहुसंख्यकों के साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों की मिलीजुली बुनावट’’ की तारीफ की।

चर्चा में साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिटेन-भारत अंतर-धर्म वार्ता को बढ़ावा देने के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को भी रेखांकित किया गया।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय के मंत्री निगेल एडम्स ने ‘भारत : अल्पसंख्यक समूहों के उत्पीड़न’ विषय पर चर्चा के दौरान एशिया मामलों के मंत्री की ओर से उत्तर देते हुए सदन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि मानवाधिकार से जुड़े किसी भी मुश्किल मुद्दे और विषय को स्वतंत्र और खुले तौर पर भारतीय सांसदों द्वारा मंत्री स्तर पर और काउंसलर स्तर पर उठाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारत का धर्मनिरपेक्ष संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘हममें से जिसे भी भारत यात्रा का अवसर मिला है, उन्हें पता है कि वह कितना अद्भुत देश है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा धार्मिक विविधताओं वाले देश में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त कर सकती हूं कि विदेश मंत्री (डॉमिनिक राब) ने दिसंबर में भारत यात्रा के दौरान मानवाधिकार के कई मुद्दे अपने भारतीय समकक्ष के सामने उठाए, जिसमें कश्मीर के हालात भी शामिल थे और हम आशा करते हैं कि भारत सरकार इनका समाधान करेगी और सभी धर्मों के लोगों के अधिकारों की रक्षा करेगी। वह भारत के संविधान और गौरवपूर्ण समावेशी परंपरा को बनाए रखेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार