देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में इगो नदी पर पुल का निर्माण आठ-दस दिनों में होगा: रिजिजू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में लोअर सियांग और लेपा राडा जिलों के बीच सम्पर्क बहाल करने के लिए अगले आठ से 10 दिनों में इगो नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। करीब एक सप्ताह पहले बाढ़ और भूस्खलन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
ईटानगर, 28 सितम्बर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में लोअर सियांग और लेपा राडा जिलों के बीच सम्पर्क बहाल करने के लिए अगले आठ से 10 दिनों में इगो नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। करीब एक सप्ताह पहले बाढ़ और भूस्खलन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आधारभूत विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसीएल) ने अस्थायी पुल निर्माण के लिए सामग्री की खरीद पहले ही कर ली है।
यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.
मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने एक बार फिर इगो पुल के लिए एनएचडीसीएल के अधिकारियों के साथ बात की... मुझे भरोसा दिया गया है कि अस्थायी पुल का निर्माण आठ से 10 दिनों में हो जाएगा।’’
लोअर सियांग को लेपा राडा और राज्य में कई अन्य जिलों से जोड़ने वाला इगो पुल गत 17 सितम्बर को तेज बाढ़ और भूस्खलन में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
अरुणाचल पश्चिम से सांसद रिजिजू ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘सड़क को चालू करने के लिए पुल निर्माण के वास्ते जरूरी सामग्री की खरीद कर ली गई है और उसे गुवाहाटी से पुल स्थल पर ले जाया जा रहा है।’’
रिजिजू ने एनएचडीसीएल अधिकारियों से कहा कि वे लिकाबली-बासर-बाम से मलबा जल्द साफ करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)