देश की खबरें | मेघालय में दोस्त को बचाने की कोशिश के दौरान बहादुर लड़की की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में अपने दोस्त की मदद करने के दौरान नदी में गिरने के बाद 13 वर्षीय एक बहादुर लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तूरा, तीन अगस्त मेघालय में अपने दोस्त की मदद करने के दौरान नदी में गिरने के बाद 13 वर्षीय एक बहादुर लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है जब लड़की अपने तीन दोस्तों के साथ रोंगकुचोंग गांव के पास दाराम गुरकोल नदी के पास गई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

मीमा पटियासा के संगमा के रूप में पहचानी गई लड़की ने देखा कि उसका एक दोस्त संतुलन खोने से फिसल कर पानी में गिर रहा है जबकि वे सभी नदी के किनारे खड़े थे।

उत्तर गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने बताया कि अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना, वह उसके पास पहुंची और अपने दोस्त को बचा लिया। लेकिन ऐसा करने की कोशिश करते हुए, वह नदी में गिर गई।

यह भी पढ़े | अयोध्या: सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा, बोले- 500 साल बाद आया ऐतिहासिक मौका, 4 और 5 को दिवाली मनाने की अपील.

उन्होंने बताया, ‘‘उसका शव नदी से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में पानी के तेज बहाव और उसके रास्ते में मौजूद मजबूत चट्टानों की चपेट में आने से शायद उसकी जान चली गई।

एक पड़ोसी ने कहा, ‘‘हमें उस पर बहुत गर्व है और उसने निस्वार्थ भाव से दूसरे को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। हमारी संवेदनाएं उसके परिवार के साथ हैं। उसके बलिदान ने उसके एक दोस्त को जीवनदान दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\