एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘ब्रह्मपुत्र और अन्य कहानियां’: ललित कला अकादमी में असम के प्रसिद्ध फोटोग्राफर की प्रदर्शनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के जाने माने फोटोग्राफर संजीव गोहेन बरुआ विशाल ब्रह्मपुत्र नदी और असम की विविध कहानियों को दर्शाती अपनी 45 तस्वीरों की बृहस्पतिवार से ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी आयोजित करेंगे।

देश की खबरें | ‘ब्रह्मपुत्र और अन्य कहानियां’: ललित कला अकादमी में असम के प्रसिद्ध फोटोग्राफर की प्रदर्शनी

नयी दिल्ली, 22 जनवरी असम के जाने माने फोटोग्राफर संजीव गोहेन बरुआ विशाल ब्रह्मपुत्र नदी और असम की विविध कहानियों को दर्शाती अपनी 45 तस्वीरों की बृहस्पतिवार से ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी आयोजित करेंगे।

‘ब्रह्मपुत्र और अन्य कहानियां’ शीर्षक से सप्ताह भर चलने वाली यह प्रदर्शनी उनकी चौथी एकल प्रदर्शनी है और राष्ट्रीय राजधानी में पहली प्रदर्शनी है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी गोहेन बरुआ असम के फोटोग्राफी क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह पिछले दो दशकों से अपने लेंस में विभिन्न छवियों को उतारने के अपने जुनून को आगे बढ़ा रहे हैं।

‘ब्रह्मपुत्र और अन्य कहानियां’ में विशाल नदी के विभिन्न स्वरूपों पर 14 ‘फ्रेम’ प्रस्तुत किए गए हैं, जो इसकी भव्यता, सुंदरता और इसके किनारों पर पनपने वाले सह-अस्तित्व को दर्शाते हैं।

तस्वीरों के जरिए बयां होती अन्य 31 कहानियों में असम के जंगली जीव जंतुओं और अनूठी प्रजातियों, दीपोर बील और सोनबील जैसे जल स्त्रोतों, मछली पकड़ने जैसी सामुदायिक गतिविधियों और आजीविका से संबंधित अन्य, ग्रामीण जीवन, प्रदर्शन कला, अनुष्ठान और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक पच्चीकारी के अन्य पहलुओं की तस्वीरें शामिल हैं जो राज्य की विविधतापूर्ण कला को समृद्ध करती हैं।

गोहेन बरुआ पहले ही गुवाहाटी में तीन एकल प्रदर्शनियां आयोजित कर चुके हैं और राज्य के भीतर तथा बाहर कई समूह प्रदर्शनियों में भाग ले चुके हैं।

वह असम के प्रमुख फोटोग्राफी संगठन ‘फोटोग्राफी क्लब ऑफ असम’ के मुख्य सलाहकार भी हैं।

प्रदर्शनी का समापन 30 जनवरी को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).