देश की खबरें | प्रेमी-प्रेमिका के शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटके पाए गए, आत्महत्या की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर देहात के मूसानगर इलाके में एक 14 वर्षीय दलित लड़की और उसके कथित प्रेमी के शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ से लटके पाए गए। घटनास्थल लड़की के घर से चार किलोमीटर दूर था।
कानपुर (उप्र), 27 जुलाई कानपुर देहात के मूसानगर इलाके में एक 14 वर्षीय दलित लड़की और उसके कथित प्रेमी के शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ से लटके पाए गए। घटनास्थल लड़की के घर से चार किलोमीटर दूर था।
थाना प्रभारी (भोगनीपुर) प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि उनके प्रेम संबंध को उनके परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया था।
थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवारों को सौंप दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग दलित लड़की का औरैया जिले के रहने वाले छोटू (23) के साथ प्रेम संबंध था और दोनों बुधवार को अपने-अपने घर से भाग गए थे।
एएसपी पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता ने छोटू के खिलाफ भोगनीपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। पिता ने आरोप लगाया कि छोटू ने उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण उसे अपने साथ शादी करने के लिए मजबूर करने की मंशा से किया।
उन दोनों के पास मोबाइल फोन थे जिससे पुलिस को उनका पता लगाने में मदद मिली और दोनों को एक ही पेड़ की शाखा से लटका पाया गया।
एएसपी ने बताया कि एक का शव दुपट्टे से तथा दूसरे का शव कपड़े के एक टुकड़े से लटका पाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)