एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गेंदबाजों और गिल ने केकेआर को सनराइजर्स पर दिलाई जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया ।

खेल की खबरें | गेंदबाजों और गिल ने केकेआर को सनराइजर्स पर दिलाई जीत

अबुधाबी, 26 सितंबर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया ।

सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 142 रन ही बना सकी । मुंबई इंडियंस के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया । वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने 25 रन देकर डेविड वार्नर का बेशकीमती विकेट चटकाया ।

यह भी पढ़े | KKR vs SRH 8th IPL Match 2020: शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया.

जवाब में केकेआर ने दो ओवर बाकी रहते तीन विकेट खोकर 145 रन बनाये । गिल और इयोन मोर्गन ने चौथे विकेट के लिये 92 रन की अटूट साझेदारी की । गिल 62 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मोर्गन ने 29 गेंद में 42 रन बनाये जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे ।

इससे पहले केकेआर की शुरूआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में सुनील नारायण (0) को खलील अहमद ने वार्नर के हाथों लपकवाया । वहीं नीतिश राणा (26) पांचवें और कप्तान दिनेश कार्तिक (0) सातवें ओवर में आउट हो गए । इसके बाद मोर्गन और गिल ने पारी संभाली और टीम को जीत तक ले गए ।

यह भी पढ़े | KXIP vs RR 9th IPL Match 2020: रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब से टकराएगी राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे शुरू होगा मुकाबला.

इससे पहले सनराइजर्स के लिये बल्लेबाजी में तीसरे नंबर पर फार्म में लौटे मनीष पांडे ने 38 गेंद में 51 रन बनाये जबकि रिधिमान साहा ने 31 गेंद में 30 रन का योगदान दिया । दोनों ने टीम को शुरूआती झटके से उबारने की कोशिश की लेकिन डैथ ओवरों में विकेट गंवा बैठे । सनराइजर्स के बल्लेबाज आखिरी ओवरों में आतिशी प्रदर्शन नहीं कर पाये ।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ औसत प्रदर्शन करने वाली केकेआर आज काफी आक्रामक दिखी । सुनील नारायण और कमिंस ने नयी गेंद संभाली । कमिंस ने लैंग्थ में बदलाव करते हुए जॉनी बेयरस्टॉ को आउट करके केकेआर को पहली सफलता दिलाई ।

रहस्यमयी फिरकी डालने वाले चक्रवर्ती ने वार्नर के रूप में आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया । वार्नर ने 30 गेंद में 36 रन बनाये । वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ भी सस्ते में आउट हो गए थे । ऊंचा शाट खेलने के प्रयास में वह चूके और चक्रवर्ती को रिटर्न कैच दे बैठे ।

इसके बाद सनराइजर्स की रनगति बढ नहीं पाई । इस ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 61 रन था । आखिरी दस ओवर में 81 रन बने ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).