खेल की खबरें | बोटास ने जीती सत्र की पहली एफवन रेस आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस रेस में तीन बार एक सेफ्टी कार की वजह से बाधा पहुंची तथा 20 में से नौ ड्राइवर रेस पूरी नहीं कर पाये। इनमें रेड बुल्स के मैक्स वर्सटापेन और अलेक्सांद्र अलबोन भी शामिल थे। हैमिल्टन को ओवरटेक करने के प्रयास में अलबोन बाहर हो गये थे जिसका नुकसान ब्रिटिश ड्राइवर को भी हुआ।

इस रेस में तीन बार एक सेफ्टी कार की वजह से बाधा पहुंची तथा 20 में से नौ ड्राइवर रेस पूरी नहीं कर पाये। इनमें रेड बुल्स के मैक्स वर्सटापेन और अलेक्सांद्र अलबोन भी शामिल थे। हैमिल्टन को ओवरटेक करने के प्रयास में अलबोन बाहर हो गये थे जिसका नुकसान ब्रिटिश ड्राइवर को भी हुआ।

हैमिल्टन को इस टक्कर के लिये जिम्मेदार माना गया और उन पर पांच सेकेंड की पेनल्टी लगी। इससे पहले शनिवार को क्वालीफाईंग की घटना के कारण उन पर तीन स्थान ग्रिड की पेनल्टी भी लगी थी।

यह भी पढ़े | ENG vs WI 1st Test Match 2020: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, बेन स्टोक्स को मिली टीम की कमान.

ऐसे में मर्सीडीज के उनके साथी बोटास ने पोल पोजीशन से शुरुआत की जबकि हैमिल्टन ग्रिड में पांचवें स्थान पर थे।

एक समय मर्सीडीज के इन दोनों ड्राइवरों के बीच ही शीर्ष पर आने के लिये मुकाबला चल रहा था लेकिन हैमिल्टन पर आखिरी क्षणों की पेनल्टी के कारण फेरोरी के चार्ल्स लेकलर्क दूसरे और मैकलारेन के लैंडो नोरिस तीसरे स्थान पर आ गये।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

रेनाल्ट के कार्लोस सेंज जूनियर ने पाचवां, रेसिंग प्वाइंट के सर्जियो पेरेज ने छठा, टोरो रोसो के पियरे गास्ले ने सातवां, रेनॉल्ट के एस्टबेन ओकोन ने आठवां, अल्फा रेसिंग के एंटोनियो जियोविनाजी नौंवां और फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल ने दसवां स्थान हासिल किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\