देश की खबरें | लड़के और लड़कियों दोनों को सिखाया जाए की रजस्वला होना कोई शर्म की बात नहीं : स्मृति ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर लोगों से लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने की अपील की कि रजस्वला (मासिक धर्म) होना कोई शर्म की बात नहीं है।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर लोगों से लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने की अपील की कि रजस्वला (मासिक धर्म) होना कोई शर्म की बात नहीं है।

‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह इससे जुड़ी दकियानूसी बातों और रजस्वला के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ भी आवाज उठाता है।

यह भी पढ़े | BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखाई दिए COVID-19 के लक्षण, अस्पताल में भर्ती: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने कहा कि जन औषधि केन्द्रों के जरिए भारत की लाखों महिलाओं को ‘सैनेटरी नैपकीन’ किफायती दामों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘ जन औषधि केन्द्रों के जरिए लाखों भारतीय महिलाओं को किफायती दामों में ‘सैनेटरी नैपकीन’ उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2020 पर ना केवल लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी इस तथ्य को लेकर शिक्षित करने का संकल्प करें कि रजस्वला कोई शर्म की बात नहीं है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं का जैविक चक्र (बायोलॉजिकल सर्कल) उसकी तरक्की की राह में कभी बाधा नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने सिलसिलेवार किए ट्वीट में कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब देश एक महाशक्ति बनना चाहता है तब लैंगिक भेदभाव से जुड़ी रूढ़िवादी बातों से ऊपर उठाना और अपनी बेटियों की मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता सुनिश्चित करना एक जिम्मेदारी बन जाता है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘ एक महिला का जैविक चक्र उसकी तरक्की की राह में कभी बाधा नहीं बनना चाहिए। सभी महिलाएं सुरक्षित रजस्वला की हकदार हैं। स्वच्छ मासिक धर्म उनका अधिकार है।’’

‘मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ 28 मई 2014 से हर साल इसी दिन मनाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान