एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बोटाफोगो ने यूरोपीय चैंपियन पीएसजी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीएसजी की टीम पहली बार चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने के बाद उत्साह से भरी थी और उसने क्लब विश्व कप के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंदी एटलेटिको मैड्रिड को 4–0 से पराजित करके अपने अभियान का शानदार आगाज किया था।

खेल की खबरें | बोटाफोगो ने यूरोपीय चैंपियन पीएसजी को हराया

पीएसजी की टीम पहली बार चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने के बाद उत्साह से भरी थी और उसने क्लब विश्व कप के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंदी एटलेटिको मैड्रिड को 4–0 से पराजित करके अपने अभियान का शानदार आगाज किया था।

लेकिन गुरुवार की रात को खेले गए मैच में दक्षिण अमेरिकी चैंपियन बोटाफोगो के सामने उसकी एक नहीं चली। बोटाफोगो की तरफ से इगोर जीसस ने 36वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

पीएसजी ने इस तरह से तीन मई के बाद पहली बार किसी मैच में हार का स्वाद चखा। यही नहीं पीएसजी ने 17 मई के बाद पहली बार किसी मैच में गोल खाया।

बोटाफोगो की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है जिससे वह ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).