देश की खबरें | आकासा एयर की दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान में बम की धमकी, विमान राष्ट्रीय-राजधानी लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु जा रहा आकासा एयर का विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर बेंगलुरु जा रहा आकासा एयर का विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान क्यूपी1335 में 180 से अधिक लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। बम की धमकी मिलने के बाद विमान के लिए हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित की गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विमान को एक अलग स्थान पर खड़ा कर दिया गया है तथा यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

पिछले दो दिन में लगभग एक दर्जन भारतीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है और इन विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इनमें से कुछ उड़ानें विदेशी गंतव्य स्थलों की ओर जा रही थी।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की उड़ान में बम की धमकी संबंधी सुरक्षा अलर्ट मिला था और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को तुरंत दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वापस भेज दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतारा गया।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) उषा रंगनानी ने एक पुलिस बयान में कहा, ‘‘विमान को एक अलग क्षेत्र में रखा गया है और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।’’

अकासा एयर ने एक बयान में बताया कि 174 यात्रियों, तीन शिशुओं और चालक दल के सात सदस्यों को ले जा रहे विमान को सुरक्षा खतरे संबंधी चेतावनी मिली।

बयान में कहा गया, ‘‘कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ा और इसे दोपहर एक बजकर 48 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा।’’

अकासा एयर ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार, स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय करके सभी यात्रियों को एक बजकर 57 मिनट पर विमान से उतार दिया गया। इसके बाद प्राधिकारियों ने आवश्यक जांच कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\