अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि बम मस्जिद के भीतर रखा गया था लेकिन उनके पास इससे अलावा कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी।
पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और घायलों को एंबुलेंस और पास के अस्पताल ले जाने में मदद की।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान तालिबान पनाहगाहों को बंद करे, तभी अफगानिस्तान में शांति संभव.
किसी ने अभी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस महीने के शुरू में एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है।
मोफलेह फ्रोतन शहर के प्रमुख पेश इमामों में से एक थे।
अफगानिस्तान में हाल के सप्ताह में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतर हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है।
इस महीने की शुरुआत में, आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल के वज़ीर अकबर खान इलाके में स्थित एक मस्जिद पर हमला किया था जिसमें पेश इमाम की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।
अमेरिका ने राजधानी स्थित एक प्रसूति अस्पताल पर पिछले महीने हुए एक भयावह हमले के लिए आईएस से जुड़े लोगों को दोषी ठहराया था जिसमें दो शिशुओं और कई माताओं सहित 24 लोगों की मौत हो गई थी।
वाशिंगटन के शांतिदूत जलमी ख़लीलजाद इस सप्ताह के प्रारंभ में क्षेत्र में थे और उनका प्रयास तालिबान के साथ अमेरिकी शांति समझौते को पुनर्जीवित करना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY