देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती के साथ मीडियाकर्मियों की धक्का-मुक्की पर बॉलीवुड ने की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने पर रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंची, जहां मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह सितंबर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने पर रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंची, जहां मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया।

इस पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना की।

यह भी पढ़े | केरल के वित्त मंत्री थॉमस इस्साक COVID-19 पॉजिटिव: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए एनसीबी ने चक्रवर्ती को तलब किया था।

यह भी पढ़े | Odisha Shocker: भुवनेश्वर में 13 साल की नाबालिग लड़की से मां के सहकर्मियों सहित 5 अन्य ने किया बलात्कार.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 28 वर्षीय अभिनेत्री से मीडियाकर्मी धक्का-मुक्की करते देखे जा सकते हैं।

मुंबई पुलिस जब चक्रवर्ती को एनसीबी कार्यालय ले जा रही थी तब मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया था।

ट्विटर पर मीडिया के इस व्यवहार की आलोचना की गई और फिल्मी सितारों ने इसे “अफसोसनाक” करार दिया।

पन्नू ने ट्वीट किया, “न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया है। वह भी दोषी साबित होने से पहले। मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले।”

भास्कर ने ट्वीट किया, “भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक। अफसोसनाक।”

सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि “मुंबई में मीडिया कानून व्यवस्था के ऊपर है।”

फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दुखद है।

उन्होंने ट्वीट किया, “अर्थव्यवस्था, महामारी या चिंता के किसी और विषय पर कोई विचार नहीं। भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर टिका है। इसी से सब लोग खुश हो रहे हैं। इससे अधिक घृणा नहीं देखी गई। हम बीमार हो चुके हैं। बहुत बीमार।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\