देश की खबरें | संसद में जया बच्चन के भाषण की बॉलीवुड हस्तियों ने प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन द्वारा संसद में हिंदी फिल्म उद्योग को बदनाम करने को लेकर दिए गए बयान की उनके साथी कलाकारों ने तारीफ की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 सितंबर राज्य सभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन द्वारा संसद में हिंदी फिल्म उद्योग को बदनाम करने को लेकर दिए गए बयान की उनके साथी कलाकारों ने तारीफ की है।

हालांकि बच्चन ने राज्य सभा में अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी यह टिप्पणी लोक सभा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की टिप्पणी के एक दिन बाद आई। अभिनेता ने कहा था कि फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों का सेवन एक समस्या है।

यह भी पढ़े | CM Pema Khandu Tests Positive For COVID-19: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

सांसद ने कहा कि वह मनोरंजन उद्योग को 'गंदा नाला' कहने वालों से असहमत हैं।

प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया समेत अनुभव सिन्हा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों ने सांसद की तारीफ की लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके भाषण की आलोचना करते हुए एक पोस्ट लिखा। रनौत दावा कर चुकी हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे मूवी माफिया जिम्मेदार है और उन्होंने बॉलीवुड को 'गंदा नाला' बताया था।

यह भी पढ़े | SOC मीटिंग में पाकिस्तान ने की नपाक हरकत, NSA अजीत डोभाल ने छोड़ी मीटिंग.

बच्चन ने कहा कि मनोरंजन उद्योग रोजाना सीधे तौर पर पांच लाख लोगों को रोजगार देता है। उन्होंने लिखा, '' मुझे कल बहुत बुरा लगा जब लोकसभा के एक सदस्य जो खुद फिल्म उद्योग से ताल्लुक रखते हैं, ने फिल्म उद्योग के बारे में खराब बोला। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।"

बच्चन साफ तौर पर किशन के बयान की तरफ इशारा कर रही थीं।

बच्चन के भाषण को शेयर करते हुए फिल्मनिर्माता अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, '' जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूँ। जिनको पता नहीं वो देख लें। रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है। वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, '' मैं बड़ी होकर ऐसी बनना चाहूंगी।''

बच्चन ने कहा कि फिल्म उद्योग सरकार के विभिन्न पहलों के साथ हमेशा खड़ा रहा है। बच्चन ने कहा, '' मैं उम्मीद करती हूं कि जिन लोगों ने यहां दौलत और शोहरत कमाई, सरकार उन लोगों से कहेगी कि वे इस तरह की का प्रयोग न करें। मेरा मानना है कि यह बहुत जरूरी है कि सरकार फिल्म उद्योग का समर्थन करे न कि इसे खत्म करे। कुछ लोगों की वजह से, आप पूरे उद्योग की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\