विदेश की खबरें | कोविड-19 महामारी के बीच बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुआ मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ला पाज, 19 अक्टूबर (एपी) कोविड-19 महामारी के बीच बोलिविया में लोगों ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया, जिसके साथ ही एक साल से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल खत्म होने की संभावना है। पिछले साल हुए चुनाव के निरस्त होने के बाद इस चुनाव से देश में समाजवादी सरकार की वापसी हो सकती है।

ला पाज, 19 अक्टूबर (एपी) कोविड-19 महामारी के बीच बोलिविया में लोगों ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया, जिसके साथ ही एक साल से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल खत्म होने की संभावना है। पिछले साल हुए चुनाव के निरस्त होने के बाद इस चुनाव से देश में समाजवादी सरकार की वापसी हो सकती है।

कभी लैटिन अमेरिका में राजनीतिक रूप से सबसे अधिक अस्थिर देशों में से एक, बोलीविया में पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस की सरकार में स्थिरता रही। मोरालेस देश के पहले मूलनिवासी राष्ट्रपति थे। उन्होंने इस्तीफा दे दिया और पिछले साल के अंत में चुनाव के बाद देश छोड़कर चले गए। पिछले साल के चुनाव में उनकी जीत हुई थी, लेकिन चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद मोरालेस देश छोड़ गए।

यह भी पढ़े | Muhammad Safdar Arrested: मरियम नवाज के पति कराची में गिरफ्तार.

पिछले साल चुनाव के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों और बाद में मोरालेस के निष्कासन से देश में अशांति फैल गयी, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गयी। मोरालेस ने अपने निष्कासन को तख्तापलट करार दिया।

रविवार का मतदान बोलीविया में लोकतंत्र को फिर से कायम करने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण.

अमेरिका के वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार संगठन, ‘वाशिंगटन ऑफिस ऑन लैटिन अमेरिका’ ने कहा, "बोलिविया के नए कार्यकारी और विधायी नेताओं को एक ध्रुवीकृत देश में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जो कोविड-19 महामारी और और बेहद कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण तबाह हो गया है।’’

कुछ मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों के साथ रविवार का मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदाता मास्क पहने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के मानदंडों का पालन करते दिखाई दिए।

एपी कृष्ण मानसी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\