इसके साथ ही बोइंग को 2019 से अब तक 35 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। उस समय दो मैक्स जेट विमानों की दुर्घटनाओं में 346 लोग मारे गए थे।
बोइंग की तरफ से जारी आंकड़े पिछले सप्ताह आए अनुमानों के अनुरूप ही हैं। इसमें श्रमिक हड़ताल, नौकरियों में कटौती और कई सरकारी कार्यक्रमों में समस्याओं के कारण कंपनी को हुआ लगभग तीन अरब डॉलर का खर्च शामिल है।
आंकड़ा विश्लेषक फर्म फैक्टसेट के अनुसार, बोइंग का प्रति शेयर घाटा 5.46 डॉलर था, जो वॉल स्ट्रीट विश्लेषकों द्वारा अपेक्षित 3.08 डॉलर के घाटे से काफी अधिक था।
बोइंग के लिए 2024 काफी मुश्किल साल रहा है। कंपनी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले 737 मैक्स, 777 जेट और 767 कार्गो विमान को असेंबल करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इसके संयंत्रों में उत्पादन रुक गया था।
कंपनी के वेतन वृद्धि और बेहतर लाभ देने पर सहमत होने के बाद लगभग सात सप्ताह से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY