एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जंगल में फांसी पर झूलते मिले लापता प्रेमी युगल के शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन सितंबर से लापता एक प्रेमी युगल के शव बिहारीगढ़ के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकते पाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जंगल में फांसी पर झूलते मिले लापता प्रेमी युगल के शव

सहारनपुर, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन सितंबर से लापता एक प्रेमी युगल के शव बिहारीगढ़ के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकते पाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम वीरेंद्र (40) और 17 वर्षीय एक किशोरी के शव बिहारीगढ़ के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकते मिले। ये दोनों तीन सितंबर से लापता थे।

टाडा के मुताबिक, दोनों शव सड़ी-गली हालत में पाए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टाडा के अनुसार, नागल थाना क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला वीरेंद्र पेशे से शिक्षक था और बताया जाता है कि उसका अपने ही विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा से प्रेम प्रसंग था।

टाडा के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन बार-बार लोकेशन बदलने के कारण उनका पता नहीं चल पा रहा था।

टाडा के अनुसार, मंगलवार शाम को बिहारीगढ़ के जंगल में दुर्गंध फैलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र और छात्रा के शव फंदे से लटके पाए। टाडा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).