एजेंसी न्यूज

IIT Student Murder Case: आईआईटी दिल्ली के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला

आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के एम.टेक के एक छात्र का शव उसके छात्रावास के कक्ष में फंदे से लटका मिला.

IIT Student Murder Case: आईआईटी दिल्ली के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला
Representational Image (File Photo)

नयी दिल्ली, 16 फरवरी : आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के एम.टेक के एक छात्र का शव उसके छात्रावास के कक्ष में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब छात्र संजय नेरकर (24) के फोन का जवाब नहीं देने पर उसके परिवार ने छात्रावास के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नेरकर द्रोणाचार्य हॉस्टल के कमरा नंबर 757 में रहता था और महाराष्ट्र के नासिक का मूल निवासी था. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नेरकर के परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार रात को उसे फोन किया. जब उसने फोन का जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने उसके छात्रावास के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा.” यह भी पढ़ें : नोएडा में वाहन टकराने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, चाकू से हमले में दो लोग घायल

उन्होंने कहा कि जब अन्य छात्र उसके कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद मिला. उन्होंने हॉस्टल गार्ड को सूचित किया, जिसने दरवाजा तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि नेरकर का शव कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने कहा कि छात्र के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).