देश की खबरें | उप्र में दहेज हत्या की शिकायत के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कब्र से निकाला महिला का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हाल में दफनाएं गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हाल में दफनाएं गए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खुदाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मखियाली गांव की महिला गुलिस्ता बेगम के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो लाख रुपये दहेज और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला है। गुलिस्ता को 14 फरवरी को दफनाया गया था।
इसके बाद, उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
गुलिस्ता बेगम का विवाह 2015 में मीर हसन नामक व्यक्ति के साथ हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

