विदेश की खबरें | कनाडा में नदी के पास मिला शव लापता भारतीय छात्र का होने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा पुलिस को एक शव मिला है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना है कि यह गुजरात के 20 वर्षीय उस छात्र का है, जो पिछले सप्ताह लापता हो गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 20 जून कनाडा पुलिस को एक शव मिला है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना है कि यह गुजरात के 20 वर्षीय उस छात्र का है, जो पिछले सप्ताह लापता हो गया था।

यह शव रविवार शाम मैनिटोबा प्रांत में ब्रैंडन सिटी के पूर्व में एसिनिबोइन नदी और राजमार्ग 110 पुल के पास मिला था।

सीबीसी न्यूज ने सोमवार को बताया कि विषय पटेल के परिवार के सदस्यों ने ब्रैंडन पुलिस को शनिवार को सुबह उसके (पटेल के) लापता होने की सूचना दी थी।

पटेल के परिवार के सदस्यों ने इलाके में उसकी तलाश की और रविवार शाम एसिनिबोइन नदी तथा राजमार्ग 110 पुल के पास उसके कपड़े पाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाकर्मियों ने इलाके की तलाशी ली और वहां से एक मृत व्यक्ति मिला।

पुलिस टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से द ब्रैंडन सन समाचार-पत्र ने सोमवार को अपनी खबर में कहा, ‘‘एसिनिबोइन नदी के पास एक शव मिला है और टीम का मानना है कि यह एसिनिबोइन कम्युनिटी कॉलेज के एक छात्र विषय पटेल का शव है, जो शुक्रवार को सुबह से लापता बताया गया था।’’

खबर में कहा गया है कि पटेल को एक कार में अपने घर से निकलते हुए होम वीडियो सर्विलांस के जरिये देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने, हालांकि अभी तक व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि उसने संभवतः पटेल को रिवरबैंक डिस्कवरी सेंटर मैदान की ओर जाते हुए देखा था।

अधिकारियों ने शनिवार की दोपहर तक सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की थी कि वे खोज और बचाव अभियान के कारण नदी के किनारे के क्षेत्र में जाने से बचें।

मुख्य चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने कहा कि अधिकारी जांच जारी रखेंगे, हालांकि फिलहाल गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं हैं।

एक पारिवारिक मित्र ने सोमवार को अखबार से कहा कि पटेल पिछले कुछ वर्षों से एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में एसिनिबोइन कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार