एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जैसलमेर में लापता दो बच्चों के शव पानी के टैंक में पाये गये, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में जैसलमेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लापता हुए दो बच्चों के शव उनके घर के पास खाली पड़े एक मकान के पानी के टैंक से मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जैसलमेर में लापता दो बच्चों के शव पानी के टैंक में पाये गये, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

जैसलमेर, छह अक्टूबर राजस्थान में जैसलमेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लापता हुए दो बच्चों के शव उनके घर के पास खाली पड़े एक मकान के पानी के टैंक से मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बच्चों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि बबर मगरा इलाका निवासी आदिल (छह) और हसनेन (सात) के परिजनों ने शनिवार शाम दोनों बच्चों के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बच्चों के शव शनिवार रात एक खाली मकान के पानी के टैंक में मिले।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान हैं।

पुलिस ने बताया कि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में शवगृह के बाहर धरने पर बैठे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).