एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो बच्चों और पिता का शव बरामद, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो बच्चों को तालाब में डूबाकर मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दो बच्चों और पिता का शव बरामद, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

रायगढ़, चार जुलाई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो बच्चों को तालाब में डूबाकर मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुईयापाली गांव में रविवार शाम नरेश गुप्ता (35) ने कथित रूप से अपने दो बच्चों शौर्य गुप्ता (पांच) और सिम्मी गुप्ता (तीन) की हत्या कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार दोपहर नरेश गुप्ता अपने दोनों बच्चों को लेकर साइकिल से गांव के बाहर तालाब की ओर निकला था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाम को ग्रामीणों ने तालाब में शौर्य और सिम्मी का तथा करीब के पेड़ में फांसी पर नरेश गुप्ता का शव देखा तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के ​​लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नरेश ने दोनों बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).