खेल की खबरें | टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले बॉब काउपर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वह 84 साल के थे।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल तथा बेटियां ओलिविया और सेरा हैं।

वह 84 साल के थे।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि काउपर के परिवार में उनकी पत्नी डेल तथा बेटियां ओलिविया और सेरा हैं।

काउपर ने 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने पांच शतक और 46.84 की औसत से 2,061 रन बनाए। उन्होंने कामचलाऊ ऑफ स्पिन से 36 विकेट भी लिए हैं।

इस बायें हाथ के बल्लेबाज को स्ट्रोक लगाने की शानदार क्षमता के साथ संयमित बल्लेबाजी करने के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने अपनी सबसे यादगार पारी फरवरी 1966 में मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। उन्होंने लगभग 12 घंटे की मैराथन पारी में 589 गेंद में 307 रन बनाये थे। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में पहला और 20वीं सदी का इकलौता तिहरा शतक था।

घरेलू मैदान पर काउपर का रिकॉर्ड और भी दमदार था जहां उन्होंने 75.78 की औसत से रन बनाये थे। वह महान डॉन ब्रैडमैन के बाद घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट औसत वाले बल्लेबाज है।

उन्होंने 1968 में खेल को अलविदा कह दिया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, ‘‘बॉब काउपर के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें एमसीजी में उनके प्रसिद्ध तिहरे शतक के साथ-साथ 1960 के दशक की ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया (राज्य) टीमों में उनके मजबूत प्रभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\