जरुरी जानकारी | ब्लू स्टार क्षमता विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड अगले वित्त वर्ष (2025-26) में रूम एसी, वाणिज्यिक रेफ्रिजरेशन और वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग क्षेत्र में अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, छह मार्च एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड अगले वित्त वर्ष (2025-26) में रूम एसी, वाणिज्यिक रेफ्रिजरेशन और वाणिज्यिक एयर कंडीशनिंग क्षेत्र में अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कुल पूंजीगत व्यय में से 200 करोड़ रुपये श्री सिटी संयंत्र के तीसरे चरण के लिए आवंटित किए जाएंगे, जिससे कमरों में लगाए जाने वाले एयर कंडीशनर की उसकी क्षमता मौजूदा के 8.5 लाख इकाई से बढ़ाकर 12 लाख इकाई हो जाएगी।
कंपनी मुंबई के निकट अपनी वाणिज्यिक फ्रीजर इकाई में 53 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश संयंत्र में वाणिज्यिक एयर कंडीशनर संयंत्र में 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा, “हम अगले वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष को 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ समाप्त किया जाएगा।’’
पिछले साल, उद्योग ने भीषण और लंबे समय तक चली गर्मी के कारण रूम एसी खंड में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की।
कंपनी को उम्मीद है कि नवाचार, त्वरित आपूर्ति और त्वरित वाणिज्य और क्यूएसआर (त्वरित सेवा रेस्तरां) खंड में वृद्धि से प्रेरित प्रमुख क्षेत्रों में उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी।
चालू वित्त वर्ष के अंत तक रूम एसी बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 13.75 प्रतिशत से बढ़कर 13.8 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 14.25 प्रतिशत होने की उम्मीद है।
वाणिज्यिक रेफ्रिजरेशन खंड में, कंपनी बाजार हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 33 प्रतिशत करने की उम्मीद कर रही है।
ब्लू स्टार की आमदनी चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर (तीसरी) तिमाही में सालाना आधार पर 25.3 प्रतिशत बढ़कर 2,807.36 करोड़ रुपये हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)