जरुरी जानकारी | ब्लू स्टार का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 83.4 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसी, कूलर बनाने वाली ब्लू स्टार लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 12.13 प्रतिशत बढ़कर 83.37 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 3 अगस्त एसी, कूलर बनाने वाली ब्लू स्टार लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 12.13 प्रतिशत बढ़कर 83.37 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में 74.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 12.6 प्रतिशत बढ़कर 2,226 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,977.03 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में ब्लू स्टार का कुल खर्च 12.47 प्रतिशत बढ़कर 2,121.79 करोड़ रुपये हो गया।
जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,235.40 करोड़ रुपये रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)