देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में प्लॉट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतबबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में एक प्लाट के विवाद को लेकर सोमवार रात को हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बाबत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
नोएडा, 12 अक्टूबर गौतबबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में एक प्लाट के विवाद को लेकर सोमवार रात को हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बाबत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में एक पक्ष के इदरीश ,अतीक, सलमान, शफी, फैजान तथा दूसरे पक्ष के इरशाद, मटरू, हबीब, के बीच प्लाट के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
उन्होंने बताया कि आज दोनों पक्षों के रिश्तेदार इस विवाद को सुलझाने के लिए आपस में बैठकर पंचायत कर रहे थे, तभी दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया, तथा दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस झगड़े में इरशाद की मौत हो गई है। उसके सिर पर चोट लगी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण किंतु, नियंत्रण में है।इस झगड़े में कुछ अन्य लोगों को भी चोटे आई हैं।
उपायुक्त ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)