विदेश की खबरें | ब्लिंकन ने आसियान बैठक में अपने समकक्षों से म्यांमा के संबंध में कार्रवाई का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों के अपने समकक्षों से म्यांमा में हिंसा समाप्त करने, उसे लोकतांत्रिक मार्ग पर वापस लाने तथा सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए संयुक्त रूप से दबाव बनाने की बुधवार को अपील की।

मनीला, 14 जुलाई अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों के अपने समकक्षों से म्यांमा में हिंसा समाप्त करने, उसे लोकतांत्रिक मार्ग पर वापस लाने तथा सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए संयुक्त रूप से दबाव बनाने की बुधवार को अपील की।

ब्लिंकन ने यह अपील उस वीडियो कॉन्फ्रेंस में की, जिसमें सैन्य नेतृत्व वाले देश के शीर्ष राजनयिक शामिल हुए थे।

दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में ब्लिंकन ने दक्षिण चीन सागर में चीन के “गैरकानूनी’’ दावों को अमेरिका द्वारा खारिज किए जाने पर भी बल दिया और कहा कि अमेरिका, चीन की “हठ” के सामने उन देशों के साथ खड़ा है, जो सागर विवाद में बीजिंग से उलझे हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ब्लिंकन की 10 राष्ट्रों वाले समूह के साथ बैठक में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मुद्दे पर भी बात की गई क्योंकि बढ़ते संक्रमण के कारण दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के अस्पताल भरे हुए हैं और एक वक्त फल-फूल रही उनकी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है।

प्राइस ने म्यांमा के पुराने नाम का इस्तेमाल करते हुए एक बयान में कहा, “ब्लिंकन ने आसियान से बर्मा में हिंसा को समाप्त करने, उसके लोकतांत्रिक परिवर्तनकाल को बहाल करने और अन्यायपूर्ण तरीके से हिरासत में लिए गए सभी लोगों की रिहाई के लिए संयुक्त कार्रवाई की अपील की।”

अमेरिका और यूरोपीय राष्ट्र सैन्य तख्तापलट के सबसे मुखर विरोधी रहे हैं, जिसने फरवरी में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। सू ची को राष्ट्रपति विन मिंट समेत उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के शीर्ष सदस्यों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\