विदेश की खबरें | दक्षिण पाकिस्तान के कराची में सीवेज में विस्फोट, 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पाकिस्तान के कराची शहर में सीवेज प्रणाली में हुए भीषण गैस विस्फोट में शनिवार को कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं।

कराची, 18 दिसंबर दक्षिण पाकिस्तान के कराची शहर में सीवेज प्रणाली में हुए भीषण गैस विस्फोट में शनिवार को कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, गैस विस्फोट से एक निजी बैंक परिसर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, कराची के पास में शेरशाह इलाके में इस निजी बैंक की इमारत ढंके हुए सीवर के ऊपर बनी हुई थी, और विस्फोट में मरने वालों में ज्यादातर बैंक के ग्राहक और कर्मचारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभी विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि आग गैस पाइप लाइन में लगी है या फिर सीवर में जमा मिथेन गैस में।

खबर के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह सीवर के गैस में विस्फोट हो सकता है, क्योंकि बैंक की इमारत नाले पर बनी हुई थी। अभी यह कहना जल्दीबाजी होगी कि विस्फोट गैस पाइप लाइन में हुआ है या फिर सीवेज की गैस में। हम इसकी जांच कर रहे हैं।’’

जिओ टीवी की खबर के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इमारत के मलबे में अभी काफी लोग दबे हुए हैं।

मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो मशीने बुलायी गई हैं।

जिओ टीवी की खबर के अनुसार, घटनास्थल का घेराव कर लिया गया है और बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट