दिल्ली की रोहिणी अदालत में विस्फोट, कामकाज निलंबित
दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया.
नयी दिल्ली, 9 दिसंबर : दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया. दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया. पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है.
दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं. यह भी पढ़ें : पालघर में मृत मिला लापता हुआ पांच वर्षीय बच्चा, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
अधिकारियों ने बताया कि अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है. अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

