देश की खबरें | एहतियात के तौर पर पंजाब के कई जिलों में फिर से ब्लैकआउट लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने शनिवार को कुछ जिलों में फिर से ब्लैकआउट के आदेश लागू कर दिए हैं।

चंडीगढ़, 10 मई पंजाब सरकार ने शनिवार को कुछ जिलों में फिर से ब्लैकआउट के आदेश लागू कर दिए हैं।

यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल संघर्षविराम पर सहमति होने के कुछ ही घंटे बाद एहतियात के तौर पर उठाया गया।

इससे पहले जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों को वापस ले लिया था।

होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट, पटियाला, मोगा और मुक्तसर जिलों में ब्लैकआउट उपाय लागू किए गए हैं।

उपायुक्त (अमृतसर) साक्षी साहनी ने कहा, "चूंकि युद्ध विराम उल्लंघन की खबरें आ रही हैं, इसलिए हम आज अलर्ट पर रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो हम ब्लैकआउट करेंगे। मैं सभी को सलाह देती हूं कि अगर जरूरत पड़ी तो कृपया ब्लैकआउट लागू करने के लिए तैयार रहें और घर पर रहें। कृपया पटाखे न फोड़ें। हमने यह अभ्यास कई बार किया है, इसलिए कृपया घबराएं नहीं। यह अत्यधिक सावधानी के तौर पर किया जा रहा है।"

होशियारपुर जिला प्रशासन ने कहा कि रात आठ बजकर 50 मिनट पर ब्लैकआउट किया गया और हवाई हमले का सायरन बजाया गया।

फिरोजपुर में जिला प्रशासन ने बताया कि रात आठ बजकर 40 मिनट पर ब्लैकआउट कर दिया गया और नागरिकों से लाइटें बंद करने का आग्रह किया गया। प्रशासन की ओर से जारी संदेश में कहा गया, "घबराने की जरूरत नहीं है।"

फाजिल्का में एक अधिकारी ने बताया कि ब्लैकआउट रात साढ़े नौ लागू किया गया, जबकि रूपनगर में यह रात साढ़े नौ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक लागू रहेगा।

लुधियाना जिला प्रशासन ने कहा कि स्थिति के आधार पर वे फिर से ब्लैकआउट आदेश जारी कर सकते हैं।

लुधियाना के उपायुक्त ने कहा, "हम तैयार हैं और सभी टीमों को सतर्क कर दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ हमारे सशस्त्र बल स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।"

संगरूर जिला प्रशासन ने भी रात नौ बजकर 10 मिनट से 11 बजे तक ब्लैकआउट की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\