देश की खबरें | भाकियू ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई की कार्यकारी परिषद की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को अपनी उत्तर प्रदेश के कार्यकारी परिषद की घोषणा की।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को अपनी उत्तर प्रदेश के कार्यकारी परिषद की घोषणा की।

गौरतलब है कि भाकियू ने केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश इकाई को तीन महीने पहले भंग कर दिया था।

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर से संचालित किसान संगठन ने 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में अपनी सभी इकाइयां भंग कर दी थीं। भाकियू की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के अलावा अन्य सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।

जादौन ने शुक्रवार को मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, कानपुर, बस्ती, देवीपाटन, वाराणसी और इलाहाबाद इकाइयों के लिए अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने इन संभागों में सभी जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की।

नरेश टिकैत की अध्यक्षता वाली भाकियू केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है।

दिल्ली के सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर नवंबर 2020 से ही सैकड़ों की संख्या में किसान विवादित कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स